आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बेस्ट बिज़नेस आइडियाज और प्लान्स [ Best Business Ideas and Plans for Artificial Jewelry ]

Best Business Ideas and Plans for Artificial Jewelry

आजकल के ज़माने में बहुत से बिज़नेस के विचार लोगो के मन में आने लगे हैं और आयेंगे भी क्यों नही? आधुनिकता के इस दौर में बहुत सी ऐसी चीज़े है जिसमे आप अपना करियर बना सकते है और उन्हीं में से एक है आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिज़नेस प्लान।

महिलाओं के लिए गहने बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते है। इनके बिना मानो उनकी सुंदरता अधूरी है किन्तु आजकल लोग असली गहने पहनने से हिचकिचाते है। इसके मुख्यतया दो कारण हैं, एक तो इनमे डिजाईन का अभाव जिससे ये महिलाओं को लुभाते नही है और दूसरा इनके चोरी हो जाने का डर।

Read Also:  Why do you want to be a Jewelry Designer

इसी कारण आजकल लगभग सभी लोग आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे है। इनमे बहुत से आकर्षण डिजाईन जैसे कि अलग-अलग धातुओं का होना, विभिन्न तरह के रंग इत्यादि कई मानक महिलाओं को लुभा रहे है। इसलिये बाज़ार में इनका प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है जिस कारण इसमें लोग व्यापार की संभावनाएं भी ढूंढने लगे है।

यदि आप भी इसमें व्यापार करने का सोच रही है तो आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे जिससे आगे चलकर आपको कोई समस्या ना हो।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिज़नेस शुरू करने से पहले क्या करे?

सबसे पहले इसके बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए तभी आप इसमें आगे बढ़ सकती है। इसके लिए आप 2 तरह की चीज़े कर सकती है:

#1. ऑफलाइन माध्यम

इसके लिए आप अपने आसपास किसी अच्छे इंस्टिट्यूट को जॉइन कर सकती है व वहां से कली कोर्स कर सकती है। यह आपको सिखाने के माध्यम व समय के अनुसार चार्ज करेंगे जो आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकती है। साथ ही इसमें आपके कई अन्य संपर्क भी बनेंगे जिससे आपको और ज्यादा सहायता मिलेगी व आपके दिमाग में और नए-नए विचार आयेंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

इसमें आपको वहां इंस्टिट्यूट में ही कई तरह की चीज़े दी जाएँगी जिनसे आप अलग-अलग तरह के प्रयोग कर सकती हैं और अपनी दक्षता बढ़ा सकती है। जितनी ज्यादा आप मेहनत करेंगी व जितना ज्यादा समय आप इसमें देंगी उतना ही अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।

#2. ऑनलाइन माध्यम

यदि आप कोई इंस्टिट्यूट जॉइन नही करना चाहती है या आप वहां जाने में असमर्थ है तो इसे आप घर बैठे भी सीख सकती है। इसके लिए आपको ऑनलाइन कई कोर्स मिल जायेंगे जिनसे आप सीख सकती है। इसके अलावा youtube पर आपको कई ऐसी वीडियोस मिलेंगी जो इसमें आपकी मदद कर सकती है।

इसके लिए आपको कुछ सामान खरीदने की आवश्यकता है ताकि आप ऑनलाइन यह सब सीखकर उसे घर पर प्रयोग भी कर सके। यह भी एक सरल तरीका है घर बैठे ही इसके बारे में जानने का और सीखने का।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिज़नेस शुरू करने के लिए क्या करे?

अब आपने इसके बारे में सब जानकारी जुटा ली है व आप सब सीख चुकी है तो अब बारी आती है इस व्यापार को शुरू करने की। इसे आप कई तरह से शुरू कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ काम करने होंगे व कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जो हैं:

  • इस व्यापार में जितना लाभ है उतना जोखिम भी है। आजकल के फैशन के ट्रेंड के अनुसार ही आपको चलना होगा। यदि आप फैशन से हटकर कुछ बनाती है तो आपको उसे बेचने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
  • बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको सामान की भी आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए आप दुकान में सामान खरीदने की बजाये, इसे होलसेल में खरीदेंगी और अब आप होलसेल मैं भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं हमारी अपनी वेबसाइट Beadsnfashion से तो वह ज्यादा उचित रहेगा व आप इससे अच्छा लाभ भी कमा सकती है।
  • आप इसे अपनी दुकान खोलकर बेचे या ऑनलाइन बेचे या किसी और का सामान बेचे, किन्तु आपको मार्केटिंग कैसे करनी है इसके बारे में भी सही जानकारी होनी चाहिए। सही मार्केटिंग से आपको कम समय में ही सफलता मिल सकती है।
  • आपको अपने प्रतिदंद्वियों पर भी ध्यान रखना होगा व यह देखना होगा कि उनकी कौनसी चीज़ ज्यादा बिक रही हैं या लोगों को किस तरह की चीज़े ज्यादा पसंद आ रही हैं। उसी तरह की चीज़े या उनसे अच्छी चीज़े यदि आप बनायेंगी तो लोग अवश्य ही आपकी बनाई ज्वेलरी खरीदने में रुचि दिखायेंगे।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिज़नेस कैसे शुरू करे?

इसके लिए आप कई चीजों का सहारा ले सकती हैं। आइये जानते हैं:

#1. घर पर या दुकान से बेचे

इसमें आप छोटे तौर पर इसे अपने घर से ही शुरू कर सकती है या इसे अपने दुकान खोलकर बेच सकती है। यदि आप घर से इसकी शुरुआत करती है तो इसकी लागत बहुत कम आएगी तो वही दुकान खोलने पर आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

#2. हस्तशिल्प मेले में

समय-समय पर कई जगहों पर इसके मेले लगते है जहाँ आप अपनी दुकान खोलकर अपने उत्पादों के बारे में लोगो को बता सकती है व इसकी मार्केटिंग कर सकती है। इसमें आप लोगो को आकर्षक उत्पादों के बारे में दिखाए व उनको अपनी ज्वेलरी के बारे में जागरूक करे।

#3. अपनी वेबसाइट बनाकर

आप चाहे तो ऑनलाइन अपनी वेबसाइट बनाकर या कोई फेसबुक पेज या ग्रुप बनाकर इसका प्रमोशन कर सकती है। इसके अलावा आप instagram पर भी अपना पेज बना सकती है व लोगो को इसके बारे में बता सकती है ताकि वे आपकी बनायी ज्वेलरी खरीदे।

#4. शॉपिंग साइट्स पर

आपने अमेज़न, फ्लिप्कार्ट, paytm, इत्यादि बड़ी शॉपिंग वेबसाइटस का नाम तो सुना ही होगा व क्या पता आपने इनसे सामान भी मंगवाया हो। तो अब आप इनका इस्तेमाल अपने लाभ के लिए भी कर सकती है जिसमे आप seller के तौर पर अपना खाता बनाकर इसमें अपनी बनाई ज्वेलरी डाल सकती है। जब भी लोग आपके द्वारा बनायीं ज्वेलरी देखेंगे और उसे खरीदेंगे तो उसका पैसा सीधे आपके खाते में आएगा।

#5. दूसरो का सामान बेचकर

यदि आप खुद ज्वेलरी बनाना नही चाहती है या इसमें असमर्थ है तो आप दूसरों के द्वारा बनायीं ज्वेलरी को प्रमोट करके उनको बेचकर उसमे अपना लाभ कमा सकती हैं।

इसके लिए कई वेबसाइट या app है जैसे कि Beadsnfashion जिसमे आप अपना खाता बनाकर अपने आप को Affiliate के तौर पर रजिस्टर करके दूसरों के बनायी ज्वेलरी बेच सकती है। इसमें भी जैसे ही लोग आपके द्वारा डाली गयी ज्वेलरी खरीदेंगे तो उसका लाभ आपको मिलेगा।

इस तरह आप इस व्यापार में कई तरीको से पैसा कमा सकती है जो आगे चलकर आपकी कमाई का मुख्य स्रोत बन सकता है। इसके बारे में यदि अभी भी आपके मन में कोई शंका हो तो आप हमसे पूछ सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Collection of Jewellery Making Beads

How to Start an Artificial Jewellery Business from Home?

Latest Artificial Jewellery Trends 2020 for This Diwali